Search

 
 
 

उद्यान प्रमोशन सोसाइटी की बैठक, अनुबंध आधारित मानव बल बहाली पर मंथन

झारखंड राज्य उद्यान प्रमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की बैठक कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में आयोजित हुई.
 

Ranchi : झारखंड राज्य उद्यान प्रमोशन सोसाइटी की शासी निकाय की बैठक कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में नेपाल हाउस में आयोजित हुई. बैठक में सोसाइटी के कार्यों को गति देने के लिए आवश्यकता आधारित मानव बल को अनुबंध पर बहाल करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

बताया गया कि मानव बल की नियुक्ति राज्य और जिला दो स्तरों पर की जाएगी. सोसाइटी ने इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया है. मंत्री ने इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बहाली प्रक्रिया पारदर्शी और जरूरत आधारित हो, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके.

 

सोसाइटी का उद्देश्य उद्यान क्षेत्र का समग्र विकास और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है. फल, सब्जी, फूल और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय में वृद्धि, पौधारोपण पर सब्सिडी, आधुनिक खेती तकनीक, प्रशिक्षण, मार्केटिंग और वैल्यू एडिशन में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है. मानव संसाधन बढ़ने से इन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

 

बैठक में विभागीय सचिव अबू बक्कर सिद्दीक़ी, उद्यान निदेशक माधवी मिश्रा, कृषि निदेशक भोर सिंह यादव, पशुपालन निदेशक आदित्य कुमार आनंद, सहकारिता निबंधक शशि रंजन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही