Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

NCP प्रमुख शरद पवार के आवास पर आज शाम विपक्षी दलों की बैठक, EVM पर विश्वास नहीं, होगा मंथन

NewDelhi : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार ने आज गुरुवार को EVM को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. खबर है कि बैठक दिल्ली में शरद पवार के आवास पर शाम 6 बजे होगी. श्री पवार में राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं को मीटिंग के लिए न्योता भेजा है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा है. माना जा रहा है बैठक में लोकसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने पर चर्चा हो सकती है. NCP प्रमुख ने उन सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखा है, जिन दलों को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में EVM के इस्तेमाल को लेकर संदेह है. शरद पवार ने कहा कि यह मीटिंग 2024 में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के मद्देनजर आयोजित की गयी है. जान लें कि बैठक में आईटी प्रोफेसनल और क्रिप्टोग्राफर के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/congress-lashed-out-at-the-modi-government-for-rahuls-two-year-sentence-said-got-punished-for-speaking-the-truth/">राहुल

को दो साल की सजा पर कांग्रेस मोदी सरकार पर बरसी, कहा, सच बोलने की सजा मिली, हम डरेंगे नहीं, लड़ेंगे..

चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है

शरद पवार ने पत्र में लिखा कि एक्सपर्ट का मानना है कि किसी भी चिप वाली मशीन को असानी से हैक किया जा सकता है.न्होंने कहा कि हम इसे अनएथिकल एलिमेंट के जरिए बंधक बनाने नहीं दे सकते. हमें आईटी एक्सपर्ट और क्रिप्टोग्राफर के विचारों को भी सुनना चाहिए. इसे भी पढ़ें : सभी">https://lagatar.in/why-is-the-surname-of-all-the-thieves-modi-rahul-gandhi-sentenced-to-two-years-by-surat-court-got-bail/">सभी

चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है… राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई, जमानत मिली

EVM पर कांग्रेस ने भी उठाये हैं सवाल

कुछ दिन पूर्व कांग्रेस ने EVM पर सवाल उठाये थे. पार्टी ने कहा कि EVM को लेकर समान विचारधारा वाले दलों के साथ सहमति बनाई जायेगी. अगर आयोग ने इस विषय पर जवाब नहीं दिया तो वह कोर्ट जाएगी. कांग्रेस ने फरवरी में पार्टी के महाधिवेशन में पारित राजनीतिक मामले के प्रस्ताव में यह बात कही थी.

EVM से भरोसा उठेगा,  तो लोकतंत्र अंदर से खोखला हो जायेगा

कांग्रेस ने प्रस्ताव में कहा था कि 14 से अधिक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, कई प्रतिष्ठित एक्टिविस्ट्स और कंप्यूटर साइंटिस्ट ने इलेक्शन कमीशन को EVM की प्रभावशीलता पर चिंता जताई है, लेकिन अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. पार्टी ने कहा कि जब वोटर्स का चुनावी प्रक्रिया और निष्पक्षता खासकर EVM से भरोसा उठ जाता है, तो हमारा लोकतंत्र अंदर से खोखला हो जाता है. जान लें कि चुनाव आयोग ने सोमवार को रिमोट वोटिंग मशीन (RVM) का प्रोटोटाइप डेमो दिया है. दूर-दराज रहनेवाले वोटर्स इस सिस्टम से कैसे वोट करेंगे, इसका डेमो 8 नेशनल और 57 रीजनल पार्टियों के सामने दिया गया. लेकिन कांग्रेस समेत 16 पार्टियों ने RVM का विरोध किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही