Search

 
 
 

भाजपा के नई टीम की बैठक, कांग्रेस के ‘वंदे मातरम्’ पर फैसले के खिलाफ निंदा पारित

New Delhi: दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन नवीन की अध्यक्षता में 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई. इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए.
 
भाजपा के नई टीम की बैठक

New Delhi: नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन नवीन की अध्यक्षता में 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई. इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

बैठक के आरंभ में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन किया गया. बैठक में वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया. भाजपा ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले की निंदा की.

 

पार्टी ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान से समझौता नहीं होगा. बीजेपी इसके विरासत को देशभर में पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी. बीजेपी की नई टीम से शनिवार शाम 7 बजे PM मोदी से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात करेंगे. टीम की घोषणा 17 अगस्त (सोमवार) को हुई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही