Search

 
 
 

बिरसा कॉलेज में स्नातक सीटें बढ़ाने की मांग, ABVP के नेतृत्व में छात्रों ने किया प्रदर्शन

Khunti News :  ABVP के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि बिरसा कॉलेज खूंटी के गरीब, ग्रामीण और आदिवासी परिवारों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है. उन्होंने कहा कि सीटों की कमी के कारण किसी विद्यार्थी को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए.
 

Khunti News :  बिरसा कॉलेज, खूंटी में स्नातक की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में विद्यार्थी बिरसा मुंडा की प्रतिमा के नीचे एकत्रित हुए और सीट बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी की.

 

विद्यार्थियों का कहना है कि बिरसा कॉलेज खूंटी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई विद्यार्थी बाहर जाकर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे में स्नातक की सीटों में कमी से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा से वंचित होने की आशंका है.

 

प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने “सीट बढ़ाओ, विद्यार्थियों का भविष्य बचाओ” और “हर बच्चे को पढ़ने दो, बिरसा कॉलेज बढ़ने दो” जैसे नारे लगाए. विद्यार्थियों ने मांग की कि कॉलेज में सीटों की संख्या क्षेत्र की शैक्षणिक जरूरत के अनुरूप बढ़ाई जाए.

 

Uploaded Image

छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

 

ABVP के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि बिरसा कॉलेज खूंटी के गरीब, ग्रामीण और आदिवासी परिवारों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है. उन्होंने कहा कि सीटों की कमी के कारण किसी विद्यार्थी को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए. 

 

उन्होंने बताया कि संगठन ने पहले भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष यह मांग रखी है और अब जल्द ठोस निर्णय की मांग की जा रही है. प्रकाश टुटी ने कहा कि यदि सीट वृद्धि को लेकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो ABVP विद्यार्थियों के साथ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी.

 

Uploaded Image

ABVP के नेतृत्व में प्रदर्शन करते छात्र

 

क्षेत्रीय प्रमुख रवि अग्रवाल ने कहा कि कई विद्यार्थियों का नामांकन सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि सीट की कमी के कारण किसी विद्यार्थी को पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में नहीं आना चाहिए. रीना ओड़आ ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है, उन्हें भी उन विद्यार्थियों के लिए आवाज उठानी चाहिए, जिन्हें अभी प्रवेश का अवसर नहीं मिला है.

 

सुखराम हेमरोम ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहेगा. वहीं सुशांति तो ने विश्वविद्यालय और संबंधित विभाग से जल्द निर्णय लेते हुए स्नातक की सीटों में पर्याप्त वृद्धि करने की मांग की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही