Search

 
 
 

Ramgarh News: जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित

डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति ने आधार कार्ड और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. डीसी ने निर्देश दिया कि 22 जून से 29 जून 2026 तक जिले के सभी पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे विशेष शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जाए.
 

Ramgarh: डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति ने आधार कार्ड और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. डीसी ने निर्देश दिया कि 22 जून से 29 जून 2026 तक जिले के सभी पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे विशेष शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जाए. इसके लिए डीसी ने सभी पंचायत सचिवों, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: 

स्कूल स्तर पर बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे शिविर के तहत हो रहे कार्यों पर डीसी ने असंतोष जाहिर किया और संबंधित एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्यों की विशेष निगरानी करते हुए तीव्र गति से बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने एवं कार्यों के नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रतिदिन बड़ी संख्या में समाहरणालय आने वाले आम जनों को सुविधा उपलब्ध कराने के तहत परियोजना पदाधिकारी यूआईडी  आरती पंकज को 15 दिनों के अंदर समाहरणालय परिसर में स्थाई आधार केंद्र खोलने का निर्देश दिया.

 

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने को लेकर बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के तहत कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही