Ranchi News : नए आपराधिक कानूनों के तहत न्याय संहिता से जुड़े मानकों के क्रियान्वयन में जिलों को आ रही समस्याओं पर चर्चा के लिए आज 16 सितंबर को बैठक होगी. यह बैठक बीपीआरएंडडी, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को बैठक की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं. पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखंड की मौजूदगी में अधिकारी बैठक में शामिल होंगे.
इसके अलावा पलामू और सिमडेगा के पुलिस अधीक्षकों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लेने का निर्देश दिया गया है. बैठक में न्याय संहिता से जुड़े मानकों को लागू करने के दौरान जिलों के सामने आ रही व्यावहारिक चुनौतियों, समस्याओं और उनसे संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

