Search

 
 
 

एक दूजे के हुए मेहरीन- अर्श, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने 26 अप्रैल 2026 को अर्श औलख के साथ हिमाचल प्रदेश के चैल में एक निजी समारोह  में शादी की.
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने 26 अप्रैल 2026 को अर्श औलख के साथ हिमाचल प्रदेश के चैल में एक निजी समारोह  में शादी की. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्रांम पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. जिसमें वे बेबी पिंक पोशाक में नजर आ रही हैं. जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए, उनके पति अर्श औलख एक बिजनेसमैन हैं.

 

मेहरीन की शादी काफी निजी रखी गई थी, इसलिए ज्यादा लोगों को पहले से जानकारी नहीं थी. जैसे ही वेडिंग फोटोज सामने आईं, फैंस हैरान रह गए और उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. तस्वीरों में खुशियों से भरा माहौल और करीबी लोगों की मौजूदगी साफ नजर आई.

मेहरीन की पोस्ट में क्या है

शेयर किए तस्वीरें में मेहरीन  ने बेहद खूबसूरत लहंगा पहना है. जिसमे मैचिंग नेकलेस, झुमके और एक मांग का टीका पहना है. उन्होंने हल्का मेकअप किया. दूल्हे अर्श औलख ने भी उनके लुक को पूरी तरह से मैच किया. उन्होंने भी उसी ब्लश-पिंक रंग के कपड़े पहने थे.

 

शादी की खबर सामने आते ही, एक्ट्रेस सोनल चौहान समेत कई सेलेब्स ने मेहरीन को सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाया. फैंस और दोस्तों ने भी नई शुरुआत के लिए ढेरों दुआएं दीं.

खास है पोस्ट का कैप्शन

साथ ही इसके कैप्शन में लिखा -26.04.26 अर्श दी महर नाम का एक हैशटैग भी इस्तेमाल किया, जो दोनों के नामों का एक मेल था. इसके जरिए उन्होंने अपने फैंस को अपनी निजी जिंदगी की एक झलक भी दिखाई.

 

 


सेलेब्स ने दी बधाई

मेहरीन की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं. सोनल चौहान ने लिखा -हे भगवान, बधाई हो साक्षी मलिक ने लिखा 'बधाई हो. ,अनुराग कश्यप ने लिखा 'मुबारक'. अंशुला कपूर ने भी उन्हें बधाई दी है.

 


रिश्ते को रखा सीक्रेट

शादी को लेकर इतनी चर्चा होने के बावजूद, मेहरीन के पति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. एक्ट्रेस ने शादी से पहले अपने रिश्ते के बारे में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी थी.

 

मेहरीन का वर्क फ्रंट


काम की बात करें तो, मेहरीन को आखिरी बार पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' (2023) में देखा गया था. इस फिल्म का निर्देशन मिलन लूथरिया ने किया था. इसमें ताहिर राज भसीन, मौनी रॉय, अंजुम शर्मा, विनय पाठक, अनुप्रिया गोयनका, निशांत दहिया और हरलीन सेठी शामिल थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही