Search

 
 
 

Jamtara News: श्रावणी मेला में 29 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेंगी 3 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें

श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन तीन जोड़ी (छह) 12-कोच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन तीन जोड़ी (छह) 12-कोच मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें: 

इन विशेष ट्रेनों के परिचालन से जसीडीह, आसनसोल, मोहनपुर और दुमका के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. खास बात यह है कि जामताड़ा स्टेशन पर भी इन ट्रेनों का ठहराव होगा, जिससे जिले के यात्रियों को सीधे लाभ मिलेगा.

 

रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 03549 मोहनपुर–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल प्रतिदिन सुबह 7:25 बजे मोहनपुर से प्रस्थान करेगी और 7:55 बजे जसीडीह पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव देवघर स्टेशन पर भी रहेगा.

 

इसके बाद ट्रेन संख्या 03552 जसीडीह–आसनसोल मेमू पैसेंजर स्पेशल सुबह 8:10 बजे जसीडीह से रवाना होकर 11:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी. यह ट्रेन कुमराबाद रोहिणी, शंकरपुर, मथुरापुर, मधुपुर जंक्शन, जोड़ामो, मदनकटा, विद्यासागर, कांसीटांड, जामताड़ा, चित्तरंजन, रूपनारायणपुर, सलानपुर, सीतारामपुर और बाराचक स्टेशनों पर रुकेगी.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 03551 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर स्पेशल दोपहर 2:40 बजे आसनसोल से प्रस्थान कर शाम 5:15 बजे जसीडीह पहुंचेगी.

 

इस ट्रेन का ठहराव बाराचक, सीतारामपुर, सलानपुर, रूपनारायणपुर, चित्तरंजन, जामताड़ा, कांसीटांड, विद्यासागर, मदनकटा, जोड़ामो, मधुपुर जंक्शन, मथुरापुर, शंकरपुर और कुमराबाद रोहिणी स्टेशनों पर होगा.

 

वहीं, ट्रेन संख्या 03554 जसीडीह–दुमका मेमू पैसेंजर स्पेशल शाम 5:25 बजे जसीडीह से रवाना होकर 7:15 बजे दुमका पहुंचेगी. यह ट्रेन देवघर, मोहनपुर, सिरसा नुनथर, घोरमारा, धनपतडीह, चंदनपहाड़ी, बासुकीनाथ, जामा और न्यू मदनपुर स्टेशनों पर रुकेगी.

 

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 03553 दुमका–मोहनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल शाम 7:45 बजे दुमका से प्रस्थान कर रात 9:10 बजे मोहनपुर पहुंचेगी. इसके ठहराव न्यू मदनपुर, जामा, बासुकीनाथ, चंदनपहाड़ी, धनपतडीह, घोरमारा और सिरसा नुनथर स्टेशनों पर निर्धारित किए गए हैं.

 

रेलवे के अनुसार, सभी विशेष ट्रेनें 29 जुलाई से 29 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन 12-कोच मेमू रेक के साथ संचालित होंगी. निर्धारित अवधि के दौरान प्रत्येक ट्रेन 32 फेरे लगाएगी. इन अतिरिक्त रेल सेवाओं का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ का सुचारु प्रबंधन करना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा उपलब्ध कराना है.

 

रेलवे ने श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही