Search

 
 
 

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में गूंजा रक्तदान का संदेश, लहू बोलेगा संगठन ने बांटे जागरूकता पर्चा

Ranchi News: संगठन की ओर से रक्तदान को लेकर जागरूकता पर्चे भी बांटे गए. हजारों की संख्या में पर्चे वितरित कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई. पर्चे में रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया.
 

Ranchi News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को रांची के मेन रोड में मुख्य जुलूस का स्वागत किया गया. लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से जुलूस में शामिल लोगों के बीच रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया.

 

उर्दू लाइब्रेरी के पास नगीना शू दुकान के समीप दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जुलूस का स्वागत किया गया. इस दौरान लोगों को खजूर, इत्तर, पानी और बिस्कुट बांटे गए.

 

संगठन की ओर से रक्तदान को लेकर जागरूकता पर्चे भी बांटे गए. हजारों की संख्या में पर्चे वितरित कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की गई. पर्चे में रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया.

इसे भी पढ़ें -

 

 

मुख्य जुलूस के नेतृत्वकर्ताओं का रक्तदान की रिंग और शॉल देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम के जरिए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सामाजिक सेवा और रक्तदान का संदेश भी दिया गया.

 

कार्यक्रम में लहू बोलेगा के रक्तवीर नदीम खान, शैक्षणिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता एस. अली, रक्तवीर साजिद उमर, रक्तमित्र फराज अब्बास, रक्तवीर ई. शाहनवाज अब्बास, रक्तवीर मो. बब्बर, आरटीआई एक्टिविस्ट अकरम राशिद, समाजसेवी जावेद खान, रक्तवीर डॉ दानिश रहमानी, रक्तमित्र फार्मासिस्ट मो. मुर्शिद और हमाद रईस समेत अन्य लोग मौजूद थे.

 

कार्यक्रम का आयोजन लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची की ओर से किया गया. संगठन के संस्थापक नदीम खान ने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही