Search

 
 
 

Ranchi News: रांची एयरपोर्ट पर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का दिया संदेश

Ranchi News: निदेशक ने पर्यावरण संरक्षण के सात संकल्पों के बारे में जानकारी दी. इनमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, ऊर्जा की बचत, जल संरक्षण, सतत भोजन को बढ़ावा देना, एकल उपयोग प्लास्टिक से परहेज, ई-कचरे का उचित प्रबंधन और कचरे को अलग-अलग रखना शामिल है.
 
बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Ranchi News: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह-2026 के तहत कार्यक्रम में एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने अधिकारियों, सदस्यों और बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने दैनिक जीवन में ऐसी आदतें अपनाने पर जोर दिया, जिससे प्राकृतिक संसाधनों की बचत हो और पर्यावरण को नुकसान कम पहुंचे.

इसे भी पढ़ें:

निदेशक ने पर्यावरण संरक्षण के सात संकल्पों के बारे में जानकारी दी. इनमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, ऊर्जा की बचत, जल संरक्षण, सतत भोजन को बढ़ावा देना, एकल उपयोग प्लास्टिक से परहेज, ई-कचरे का उचित प्रबंधन और कचरे को अलग-अलग रखना शामिल है.

 

उन्होंने इन उपायों को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने की आवश्यकता बताई. कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और सतत जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही