Search

 
 
 

MGM में भर्ती मरीज पहले हुआ लापता, फिर 10 दिन बाद कचरे से मिला शव

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कई दिनों से लापता मरीज का शव अस्पताल परिसर में ही मिलने से हड़कंप मच गया है. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा बाबाकुटी निवासी 54 वर्षीय सुनील यादव को 13 मार्च को तबीयत खराब होने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कई दिनों से लापता मरीज का शव अस्पताल परिसर में ही मिलने से हड़कंप मच गया है. इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा बाबाकुटी निवासी 54 वर्षीय सुनील यादव को 13 मार्च को तबीयत खराब होने पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अगले ही दिन रात में वह अचानक अपने बेड से गायब हो गए. परिजनों ने अस्पताल और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.

 

सोमवार शाम अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के पास एक चाय विक्रेता की नजर कचरे के बीच पड़े एक शव पर पड़ी. सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी और परिजन मौके पर पहुंचे. वहां शव की पहचान सुनील यादव के रूप में की गई.

 

परिजनों का आरोप है कि मरीज के लापता होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. सीसीटीवी फुटेज में उन्हें अस्पताल के मुख्य गेट की ओर जाते देखा गया था, लेकिन उसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी. आशंका जताई जा रही है कि वह गार्ड रूम के पास पहुंचे होंगे और वहीं गिरने के बाद उनका शव पास के क्षेत्र में पड़ा रह गया.

 

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. सूचना मिलने पर पुलिस और अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही