Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Midas touch : अमीरी में ही नहीं, सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में भी नंबर वन हैं एलन मस्क

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : टेस्ला (Tesla ) और स्पेसएक्स (Spacex) कंपनी के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क सिर्फ रईसी की लिस्ट में सबसे आगे नहीं हैं. बल्कि दुनिया की फॉर्च्यून-500 कंपनियों (Fortune 500 Companies) में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ में भी नंबर वन पर है. फॉर्च्यून 500 की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क को साल 2021 में 23.5 अरब डॉलर यानी 1.82 लाख करोड़ सैलरी मिली है. इसी के साथ मस्क सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ बन गये हैं. (पढ़े,">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-bjp-candidate-aditya-sahu-filed-nomination-sudesh-also-became-the-proposer/">पढ़े,

राज्यसभा चुनाव : बीजेपी प्रत्याशी आदित्य साहू ने किया नामांकन, सुदेश भी बने प्रस्तावक)

फॉर्च्यून 500 कंपनियों में टेस्ला 65वें पायदान पर

इतना ही नहीं मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला फॉर्च्यून 500 कंपनियों में 65वें पायदान पर रही. रिपोर्ट के अनुसार, सालाना आधार पर कंपनी के इनकम में 71 फीसदी का इजाफा हुआ है. एलन मस्क की संपत्ति की बात करें कि तो बीते 24 घंटों में 12.2 अरब डॉलर बढ़कर 224 अरब डॉलर हो गयी है. इसे भी पढ़े : 2014">https://lagatar.in/in-2014-rjd-with-5-mlas-had-sent-its-candidate-to-the-rajya-sabha-showing-fear-where-is-the-courage-in-the-congress-with-17-mlas/">2014

में 5 विधायकों वाली RJD ने डर दिखा अपने प्रत्याशी को भेजा था राज्यसभा, 17 विधायकों वाली कांग्रेस में साहस कहां !

मस्क के बाद ज्यादा सैलरी वाले लिस्ट में टिम कुक का नाम

सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली लिस्ट में मस्क के बाद एप्पल के सीईओ टिम कुक का स्थान है. फार्च्यून के अनुसार, टिम कुक को 2021 में 770.5 मिलियन डॉलर यानी 5,973.49 करोड़ वेतन मिला है. वहीं फॉर्च्यून 500 कंपनियों में एप्पल तीसरे स्थान पर रही. कुक के कार्यकाल में एप्पल का मार्केट वैल्यू 2.2 ट्रिलियन डॉलर बढ़ा है. इसे भी पढ़े : दुमका">https://lagatar.in/dumka-panchayat-elections-counting-of-votes-for-the-third-and-fourth-phase-of-138-panchayats-continues/">दुमका

: पंचायत चुनाव- 138 पंचायतों के तृतीय व चतुर्थ चरण की मतगणना जारी

नेटफ्लिक्स के सीईओ को मिला 3515.74 करोड़ वेतन

तीसरे नंबर पर एनवीडीआ (Nvidia) के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) हैं. जिन्हें 2021 में 561 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,349.29 करोड़ सैलरी मिली है. वहीं नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है. साल 2021 में रीड हेस्टिंग्स को 453.5 मिलियन डॉलर यानी 3515.74 करोड़ वेतन मिला है. इसे भी पढ़े : गुजरात">https://lagatar.in/news-from-gujarat-hardik-patel-who-called-congress-bye-bye-will-join-bjp-on-june-2/">गुजरात

से आयी खबर, कांग्रेस को बाय बाय कहने वाले हार्दिक पटेल दो जून को भाजपा का दामन थामेंगे

भारतवंशी सत्या नडेला 7वें पायदान पर

फॉर्च्यून 500 कंपनियों की लिस्ट में भारतवंशी और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का नाम भी शामिल है. सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ में सत्य नडेला सातवें पायदान पर हैं. उन्हें साल 2021 में वेतन के तौर पर 309.4 मिलियन डॉलर यानी 2,398.61 करोड़ मिला है. इसे भी पढ़े : 49">https://lagatar.in/cid-took-over-six-cases-in-49-days-many-cases-including-death-in-police-custody/">49

दिनों में सीआईडी ने छह मामले को किया टेकओवर, पुलिस हिरासत में मौत समेत कई मामले शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही