Search

 
 
 

धनबाद मंडल कारा में आधी रात DC-SSP का छापा, सभी वार्डों की ली गई तलाशी

Dhanbad News :  अचानक चलाए गए इस अभियान का मकसद जेल के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, प्रतिबंधित वस्तुओं की मौजूदगी की जांच करना और किसी भी संभावित सुरक्षा चूक को रोकना था. छापेमारी अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे समेत जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ और सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे.
 
DC-SSP की छापेमारी
  • तलाशी के दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद

Dhanbad News :  धनबाद मंडल कारा में सोमवार देर रात डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान जेल के पांच पुरुष वार्डों, एक महिला वार्ड और मेडिकल वार्ड की बारीकी से जांच की गई. तलाशी के दौरान पुरुष वार्ड से खैनी, चूना और पेन बरामद किए गए.

 

इसे भी पढ़ें

जेल में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं

पुरुष वार्डों की तलाशी अलग-अलग डीएसपी ने की. वहीं महिला वार्ड की जांच महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने की. निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं की निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार जांच की गई. अधिकारियों के मुताबिक, निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं.

 

Uploaded Image

धनबाद जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण

सुरक्षा में चूक रोकने पर प्रशासन का जोर

अचानक चलाए गए इस अभियान का मकसद जेल के भीतर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, प्रतिबंधित वस्तुओं की मौजूदगी की जांच करना और किसी भी संभावित सुरक्षा चूक को रोकना था. छापेमारी अभियान में सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब, एसडीएम लोकेश बरांगे समेत जिले के कई डीएसपी, एसडीपीओ और सैकड़ों पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही