Search

 
 
 

Khunti News: केरल में टनल निर्माण के दौरान खूंटी के प्रवासी मजदूर की मौत

केरल गए खूंटी जिले के एक युवक की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान तोरपा प्रखंड के उनुकदा गांव निवासी 25 वर्षीय अनमोल डोडराय के रूप में हुई है. घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
 
खूंटी जिला की खबरें

Ranchi: केरल गए खूंटी जिले के एक युवक की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में मौत हो गई. मृतक की पहचान तोरपा प्रखंड के उनुकदा गांव निवासी 25 वर्षीय अनमोल डोडराय के रूप में हुई है. घटना की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

इसे भी पढ़ें: 

जानकारी के अनुसार, अनमोल डोडराय अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए इसी वर्ष फरवरी में गांव के कुछ साथियों के साथ केरल के वायनाड गया था. वहां वह एक टनल निर्माण परियोजना में मजदूर के रूप में कार्यरत था.

Uploaded Image

मंगलवार को काम के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश के कारण सुरंग का एक हिस्सा ढह गया और अनमोल मलबे के नीचे दब गया. साथी मजदूरों और राहत टीम ने उसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

 

हादसे की सूचना मिलने के बाद केरल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसके बाद अनमोल के पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव उनुकदा भेजा जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.

 

अनमोल अपने परिवार का सहारा बनने के लिए घर से हजारों किलोमीटर दूर कमाने गया था, लेकिन उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही