Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुठभेड़ में शामिल उग्रवादी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार, इंसास रायफल भी बरामद

Garhwa: आंध्र प्रदेश से मुठभेड़ में शामिल उग्रवादी गिरफ्तार हुआ है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी दीपक पाण्डेय ने बताया कि जेजेएमपी उग्रवादी राहुल केशरी को आंध्रप्रदेश के भीमावरम से गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के बाद भागने से पहले रंका थाना क्षेत्र स्थित जसोबार गांव के जंगल में छिपाकर रखे गए इंसास राइफल सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है. गिरफ्तार उग्रवादी राहुल केशरी भण्डरिया थाना क्षेत्र स्थित मरदा का रहने वाला है. आरोपी उग्रवादी की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 41 गोली, 4 मैगजीन सहित अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है. इसे भी पढ़ें -अपराधियों,">https://lagatar.in/jangi-app-proved-effective-for-people-associated-with-criminals-militants-and-drug-dealers/">अपराधियों,

उग्रवादियों और नशा कारोबार से जुड़े लोगों के लिए जंगी ऐप कारगर साबित

टुनेश उरांव के दस्ता के साथ हुआ थी मुठभेड़

17 दिसंबर 2023 को रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव में जेजेएमपी उग्रवादी टुनेश उरांव के दस्ता सदस्यों के साथ पुलिस का मुठभेड़ हुआ था. इस मुठभेड़ में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा घायल हो गये थे. 29 मार्च को सूचना मिली कि ढ़ेंगुरा कांड का मुख्य आरोपी राहुल केशरी आंध्रप्रदेश के भीमावरम में छुपकर काम कर रहा है. सूचना पर रंका एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर भीमावरम भेजा गया. फिर स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर राहुल केसरी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद रंका थाना लाया गया. जहां अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मुठभेड़ के दौरान ये जिस रायफल से फायरिंग कर रहा था. भागने से पहले रंका थाना के जसोबार गांव के जंगल में छिपाकर रखा है. जिसके बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया. इसे भी पढ़ें -कंगना-ममता">https://lagatar.in/derogatory-remarks-on-kangana-mamata-case-ec-reprimands-dilip-ghosh-and-supriya-shrinet/">कंगना-ममता

पर टिप्पणी मामला : EC ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को लगायी फटकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही