Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand News: NGT की रोक से पहले 35 बालू घाट चालू कराने में जुटा खान विभाग, कई जिलों में लीज एग्रीमेंट पूरा

Ranchi : झारखंड में बालू घाटों के संचालन को लेकर खान एवं भूतत्व विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है. एनजीटी की संभावित रोक से पहले विभाग पर्यावरण स्वीकृति प्राप्त 35 बालू घाटों को चालू कराने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. इस प्रयास में विभाग को सफलता भी मिल रही है और अब तक विभिन्न जिलों के 9 बालू घाटों के लिए संबंधित उपायुक्तों द्वारा लीज डीड पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं.

 

विभागीय आंकड़ों के अनुसार राज्य में कुल 444 बालू घाट चिन्हित हैं. इनमें 299 घाटों की नीलामी हो चुकी है, जबकि 145 घाटों की नीलामी प्रक्रिया लंबित है. फिलहाल 35 घाटों को पर्यावरणीय मंजूरी (EC) प्राप्त हुई है और उनमें से 9 घाटों का लीज एग्रीमेंट पूरा कर लिया गया है.

 

इन जिलों में हुए लीज एग्रीमेंट

गोड्डा : गोड्डा जिले में राहा बालू घाट और झिलुआ बालू घाट का लीज एग्रीमेंट किया गया है. इसके साथ लोचनी, राजोन कला और मखनी स्टॉकयार्ड को भी संचालन प्रक्रिया में शामिल किया गया है.

जामताड़ : जामताड़ा के आसनचुआ बालू घाट के लिए लीज डीड निष्पादित की गई है. जिले के अमलाचातर और बांकेट बालू घाट को भी पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है.

रांची : रांची जिले में श्यामनगर बालू घाट और चोकसेरेंग बालू डिपॉजिट का एग्रीमेंट पूरा किया गया है. वहीं गरिहालमद स्टॉकयार्ड को भी तैयार किया जा रहा है.

बोकारो : बोकारो जिले के पिचरी-2 बालू घाट और खेतको-चालकारी बालू क्षेत्र का लीज एग्रीमेंट किया गया है. खेतको स्टॉकयार्ड को भी स्वीकृति प्रदान की गई है.


पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर क्षेत्र के कोरेयामोहनपाल और सुवर्णरेखा क्षेत्र से जुड़े बालू घाटों को भी संचालन प्रक्रिया में शामिल किया गया है.

 

35 घाटों को मिल चुकी है पर्यावरणीय मंजूरी

खान विभाग के अनुसार दुमका, खूंटी, जामताड़ा, हजारीबाग, रांची, बोकारो, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और लातेहार जिलों के कुल 35 बालू घाटों को पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है. इन घाटों का कुल क्षेत्रफल लगभग 192.99 हेक्टेयर है.

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मानसून से पहले अधिक से अधिक बालू घाटों को शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि राज्य में बालू की उपलब्धता बढ़े और निर्माण कार्य प्रभावित न हों. इसके लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को लीज निष्पादन और संचालन प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है.


जिला अनुसार EC प्राप्त बालू घाट

•    दुमका : 5 घाट 

•    खूंटी : 2 घाट 

•    जामताड़ा : 3 घाट 

•    हजारीबाग : 6 घाट 

•    रांची : 3 घाट 

•    बोकारो : 2 घाट 

•    गोड्डा : 4 घाट 

•    पूर्वी सिंहभूम : 3 घाट 

•    रामगढ़ : 3 घाट 

•    लातेहार : 4 घाट

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही