Search

 
 
 

Ranchi News: 12 दिन से लापता है अदिति, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर थाना घेरा

Ranchi: रांची के कोकर की रहने वाली बच्ची अदिति पांडे 9 मई से लापता है. अब तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर थाना का घेराव किया, साथ ही जल्द से जल्द प्रशासन को ठोस कदम उठाए और उच्च स्तर पर जांच की मांग की. पिछले 12 दिन से 18 महीने की कोकर की रहने वाली अदिति पांडे लापता है, बता दें कि परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
 

Ranchi: रांची के कोकर की रहने वाली बच्ची अदिति पांडे 9 मई से लापता है. अब तक बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया, जिसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर थाना का घेराव किया, साथ ही जल्द से जल्द प्रशासन को ठोस कदम उठाए और उच्च स्तर पर जांच की मांग की. 

 

पिछले 12 दिन से 18 महीने की कोकर की रहने वाली अदिति पांडे लापता है, बता दें कि परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. इतने दिन बीत जाने के बाद भी अदिति का नहीं मिलना प्रशासन पर सवाल खड़ा करता. एनडीआरएफ की टीम ने घर के पीछे नाले की छानबीन की थी, साथ ही नगर निगम की टीम ने घर के आस-पास जितने भी जगह थे, उसकी छह दिन की थी, मगर अदिति का कोई नामोनिशान नहीं मिला. 

 

इसके बाद लगातार परिजन और स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन करते नजर आए और आज फिर बीजेपी नेता संजीव विजय वर्गीय, रमेश सिंह समेत बीजेपी की सैकड़ों कार्यकर्ता सदर थाना पहुंचे और विरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा. कार्यकर्ताओं ने मांग की कि अदिति को जल्द से जल्द खोज निकाला जाए और उसके परिवार को इंसाफ दिलाई जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही