Search

रांची के 3 फ्लाईओवर जल्द होंगे हाईटेक, तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगी लगाम

Ranchi: राजधानी के पर बने फ्लाईओवरों पर जल्द ही हाईटेक सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाने की तैयारी चल रही है. ट्रैफिक पुलिस शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं,तेज रफ्तार वाहनों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए रातू रोड, कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर पर अत्याधुनिक कैमरे लगाने की योजना बना रही है.
 
हालांकि कैमरे कब तक लगाए जाएंगे, इसकी आधिकारिक समय-सीमा तय नहीं हुई है. लेकिन पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा.

ट्रैफिक एसपी ने बताया कि फ्लाईओवरों पर लगने वाले हाईटेक कैमरे सिर्फ वाहनों की निगरानी ही नहीं करेंगे, बल्कि ओवरस्पीडिंग, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे. कैमरों की मदद से दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान करने में भी आसानी होगी. 

शहर में लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाई जा सकती है. पुलिस तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है. कैमरे लगने के बाद फ्लाईओवरों पर बेलगाम रफ्तार पर लगाम लगने के साथ-साथ अपराधियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही