Search

 
 
 

Ranchi News : राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी पर बाबूलाल ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा रांची के एक प्रतिष्ठित सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज के हर वर्ग के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.
 

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा रांची के एक प्रतिष्ठित सामाजिक और राजनीतिक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर समाज के हर वर्ग के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है.

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिन संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी गिरफ्तारी हुई है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. प्रथम दृष्टया यह मामला एक सुनियोजित साजिश और दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई जैसा प्रतीत होता है.

 

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं राजीव रंजन मिश्रा के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और जनसेवा से भलीभांति परिचित हैं. ऐसे में सच्चाई सामने लाने और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है.

 

नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि उन्होंने राजीव रंजन मिश्रा के आवास पहुंचकर परिजनों और वहां मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल और रोशनी खलखो समेत कई भाजपा नेता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही