- जसीडीह के बासुवाडीह-रोहिणी मार्ग पर छापेमारी
- चालक और मालिकों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Deoghar : जिले में खनिजों के अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास के निर्देश पर खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में जसीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई. सुबह 3:30 बजे तक चली छापेमारी के दौरान बासुवाडीह-रोहिणी मार्ग के समीप अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया.
जब्त ट्रैक्टर को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जसीडीह थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं, खनन विभाग की ओर से मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.
इसे भी पढ़ें
खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति खनिजों का खनन और परिवहन करने वाले वाहनों के चालक एवं मालिकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.

