Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महागामा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, मंत्री दीपिका ने जल संरक्षण व सिंचाई योजनाओं का किया शिलान्यास

जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड के मड़पा में बीयर (जल संरचना) निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल की है.
Advertisement
Advertisement
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया शिलान्यास
  • मड़पा और खिरौंधी में योजनाओं से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Godda :  जिले के महागामा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड के मड़पा में बीयर (जल संरचना) निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की पहल की है. 

 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीदों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे जल संरक्षण को मजबूती मिलेगी, सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और क्षेत्र में हरियाली व समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा.

 

Uploaded Image

 

इसी क्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मेहरमा प्रखंड की सीमानपुर पंचायत के खिरौंधी ग्राम में लकड़मरा दाह से खिरौंधी तक नाला जीर्णोद्धार और हेड रेगुलेटर निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह योजना जल प्रबंधन को सुदृढ़ करेगी और खेतों तक पानी की पहुंच सुनिश्चित कर किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं से राहत देगी. 

 

मंत्री ने दोहराया कि गांवों को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है और हर घर तक सुविधाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी. स्थानीय लोगों ने इन योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खेती को नई दिशा मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही