Search

 
 
 

वासेपुर में JMM के समर्थन में उतरे मंत्री हफीजुल, बोले – काम पर ही वोट देगी जनता

Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनावी माहौल के बीच झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने वासेपुर पहुंचकर जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ जेएमएम के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद रहे.
 

Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है. चुनावी माहौल के बीच झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने वासेपुर पहुंचकर जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उनके साथ जेएमएम के टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी मौजूद रहे.


मंत्री हफीजुल हसन ने नया बाजार वासेपुर क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों और समर्थकों से मुलाकात की और जेएमएम समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की. जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में समर्थकों की भीड़ जुटी रही और जगह-जगह उनका स्वागत किया गया.
कार्यक्रम के क्रम में मंत्री उद्योगपति जावेद खान के आवास भी पहुंचे, जहां क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और मतदाताओं तक सरकार की योजनाओं व पूर्व मेयर के कार्यों को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई. नेताओं ने कहा कि चुनाव विकास बनाम वादों का है और जनता अब काम के आधार पर ही फैसला करती है.

 

मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि धनबाद की जनता पूर्व मेयर के रूप में चंद्रशेखर अग्रवाल द्वारा किये गए विकास कार्यों को भली-भांति जानती है. शहर में सड़क, सफाई, पेयजल और आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयासों को जनता भूली नहीं है. उन्होंने विश्वास जताया कि मतदाता एक बार फिर विकास के पक्ष में निर्णय लेते हुए भारी मतों से जीत सुनिश्चित करेगी.

 

वहीं विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि राज्य सरकार विकास के एजेंडे पर निरंतर कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि नगर निगम में भी ऐसी ही सोच और समन्वय की आवश्यकता है ताकि शहर के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया.

 

गौरतलब है कि धनबाद मेयर चुनाव इस बार बेहद रोचक हो गया है. कई प्रमुख और प्रभावशाली उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में राज्य स्तर के नेताओं का दौरा चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकता है. वासेपुर में मंत्री के इस दौरे को जेएमएम की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही