Search

 
 
 

मंत्री इरफान का ऐलान, गिरिडीह में जल्द खुलेगा नया अस्पताल, स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी बेहतर

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गिरिडीह जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की बात कही है. उन्होंने जिले में जल्द नया अस्पताल खोलने का ऐलान किया है.  मंत्री ने कहा कि गिरिडीह में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा चुकी है.
 

Ranchi :  झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि गिरिडीह जिले कीस्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर की जाएगी. उन्होंने जिले में जल्द नया अस्पताल खोलने का ऐलान किया है.  मंत्री ने कहा कि गिरिडीह में मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा चुकी है. 

 

अब पीरटांड़ प्रखंड के खरपोका में अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा. इरफान अंसारी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में जिला वासियों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना होगा. 

 

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को पीरटांड़ के खरपोका पहुंचे थे, जहां वे मस्जिद निर्माण कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. मस्जिद निर्माण कार्यक्रम के बाद मंत्री ने मदरसा का भी दौरा किया और बच्चों से संवाद किया. 

 

डॉ इरफान अंसारी ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि समाज को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. अब समाज को संख्या नहीं, बल्कि गुणवत्ता की जरूरत है. विकास की प्रक्रिया में सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ वे पूरी मजबूती से खड़े रहेंगे. 

 

मंत्री ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि गिरिडीह जिले के अस्पतालों को सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाया जा रहा है. जल्द ही यहां योग्य चिकित्सकों की भी तैनाती की जाएगी.   मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्व में जिले के विकास को लेकर कोई ठोस विजन नहीं था. लेकिन अब जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से  स्वास्थ्य से जुड़ी अधिकांश समस्याओं खत्म हो जाएंगी.

 

मधुपुर के लालगढ़ में हाल में हुई घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह दो भाइयों के बीच का आपसी विवाद था, जिसे अब सुलझा लिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट निर्देश है कि समाज में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून से कोई भी ऊपर नहीं है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही