Search

 
 
 

मंत्री इरफान ने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
 

Ranchi : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.इस बीच झारखंड के कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी देश की वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

 

इरफान अंसारी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि सोनिया गांधी शीघ्र स्वस्थ होकर फिर से सक्रिय राजनीति में लौटें और देश को अपना मार्गदर्शन देती रहें.सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है. वहीं, उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं लगातार की जा रही हैं.

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही