Search

 
 
 

हवाई किराया को लेकर मंत्री इरफान ने PM मोदी को लिखा - अधिकतम सीमा तय हो

मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी दिल्ली यात्रा का हवाला देते हुए कहा है कि झारखंड कैबिनेट की ओर से भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें नई दिल्ली आना पड़ा है. जब मैंने हवाई टिकट का किराया देखा तो हैरान रह गया. रांची से दिल्ली का किराया लगभग 31 हजार रुपये था. मेरी यात्रा खर्च तो झारखंड सरकार वहन कर लेगी,
 
फाइल फोटो

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने देश में हवाई टिकटों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ध्यान आकृष्ट किया है. आम आदमी के हित में उन्होंने अधिकतम सीमा निर्धारित करने के साथ आपात परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष रियायती टिकट की व्यवस्था करने की मांग की है.

 

इस बाबत मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में अपनी दिल्ली यात्रा का हवाला देते हुए कहा है कि झारखंड कैबिनेट की ओर से भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें नई दिल्ली आना पड़ा है. जब मैंने हवाई टिकट का किराया देखा तो हैरान रह गया. रांची से दिल्ली का किराया लगभग 31 हजार रुपये था. मेरी यात्रा खर्च तो झारखंड सरकार वहन कर लेगी, लेकिन उस मध्यमवर्गीय परिवार का क्या होगा, जिसके लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना भी मुश्किल है.

इसे भी पढ़ें- 

 

उन्होंने आगे कहा कि एयरपोर्ट पर मेरी नजर एक महिला पर पड़ी. वह टिकट का किराया देखकर रो रही थी. पूछने पर पता चला कि उसके पति चंडीगढ़ में किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. उनकी हालत बेहद नाजुक है. पति ने अपनी अंतिम इच्छा जताई थी कि एक बार अपनी पत्नी को देख लें. एक तरफ जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा पति अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था और दूसरी तरफ पत्नी सिर्फ हवाई टिकट के महंगे किराए के कारण अपने पति तक पहुंच पाने में असमर्थ थी. मैंने अपनी ओर से हरसंभव मदद की और अन्य लोगों के सहयोग से उसके टिकट की व्यवस्था करवाई, ताकि वह अपने पति के पास पहुंच सके. इरफान ने लिखा कि मैंने उस महिला की मदद कर दी, लेकिन देश के हर एयरपोर्ट पर कोई इरफान अंसारी मौजूद नहीं होगा.


उन्होंने हवाई किराए की अधिकतम सीमा निर्धारित करने की मांग की है. इसके साथ ही कहा है कि एयरलाइंस कंपनियों द्वारा अचानक और मनमाने तरीके से किराया बढ़ाने पर नियंत्रण हो. मंत्री ने आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष रियायती टिकट की व्यवस्था करने की मांग की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही