Search

 
 
 

Jamtara News: जामताड़ा में 7.58 किमी सड़क का मंत्री ने किया शिलान्यास

जामताड़ा पथ प्रमंडल के गिरिडीह–गांडेय–पांडेडीह रोड को 35 किलोमीट से बढ़ाकर 42.58 किया जाएगा. इसके लिए 7.58 किलोमीटर का निर्माण होना है. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी इस सड़क का शिलान्यास किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जामताड़ा में हो रहे विकास कार्यों को देखकर अब विपक्ष भी चुप हो गया है.
 
झारखंड की खबरें

Jamtara: जामताड़ा पथ प्रमंडल के गिरिडीह–गांडेय–पांडेडीह रोड को 35 किलोमीट से बढ़ाकर 42.58 किया जाएगा. इसके लिए 7.58 किलोमीटर का निर्माण होना है. बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी इस सड़क का शिलान्यास किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि जामताड़ा में हो रहे विकास कार्यों को देखकर अब विपक्ष भी चुप हो गया है. हमने पूरे जिले में सड़कों का जाल बिछा दिया है और विकास की गति लगातार तेज हो रही है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके.

Uploaded Image

डॉ. अंसारी ने युवाओं से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार युवाओं की जान जा रही है. उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, तेज गति से वाहन न चलाएं और अपने परिवार का ख्याल रखते हुए सुरक्षित यात्रा करें.

 

मंत्री ने बताया कि 3 जुलाई को जामताड़ा जिले के सबसे बड़े भगा बांध पावर ग्रिड का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे स्वयं रांची जाकर मुख्यमंत्री को उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देंगे. यदि किसी कारणवश मुख्यमंत्री नहीं आ पाए, तो ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन कराया जाएगा.

 

डॉ. अंसारी ने यह भी घोषणा की कि पोखरिया से दुमका जाने वाले गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे को फोर लेन बनेगा, टेंडर प्रक्रिया में है. वही करमाटांड़ से लाहरजोरी की सड़क भी बहुत जल्द शिलान्यास करूंगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

 

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. लोगों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही