Hazaribagh News: राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को हजारीबाग में जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और कोडरमा जिले के विभागीय अधिकारी शामिल हुए. समीक्षा के दौरान योजनाओं की धीमी प्रगति पर मंत्री ने नाराजगी जताई और संबंधित संवेदकों व अभियंताओं को फटकार लगाई.
इसे भी पढ़ें:
मंत्री ने निर्देश दिया कि लंबित योजनाओं का काम तीन महीने के भीतर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने और भुगतान की गई राशि की वसूली करने की कार्रवाई की जाएगी.
मंत्री ने कहा कि केंद्र से जल जीवन मिशन के लिए आंशिक राशि मिलने के बावजूद राज्य सरकार अपने संसाधनों से योजनाओं को पूरा करने का प्रयास कर रही है. जिन इलाकों में अब भी लोगों को पेयजल के लिए कुआं खोदकर पानी लेना पड़ रहा है या नल से पानी नहीं मिल रहा है, उनकी जानकारी विभाग को देने का निर्देश दिया.
वहीं, बड़कागांव में एनटीपीसी की ओर से चार पेयजल योजनाओं को ध्वस्त किए जाने के मामले में मंत्री ने अधिकारियों को राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों तक पेयजल सुविधा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताएं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

