Search

 
 
 

बेरमो में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

 

Bermo: बेरमो के महुआटांड थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है. हालांकि आरोपी नाबालिग छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नाबालिग छात्र ने ही नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि छात्रा को घर में अकेली पाकर आरोपी उसके घर में घुस गया. और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. हालांकि छात्रा के शोर मचाने पर आस-पास के लोग उसके घर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी नाबालिग को चास स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है. और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दुष्कर्म का आरोपी छात्र गिरफ्तार

घटना के संबंध में बताया गया है कि छात्रा अपने घर पर अकेली थी. और उनके माता पिता घर पर नहीं थे. ऐसे में आरोपी छात्र ने मौका पाकर उसके घर में घुस गया. और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. लेकिन छात्रा ने जब शोर मचाया तो पड़ोस के लोग वहां पहुंच गये और आरोपी छात्र को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि दोनों एक ही स्कूल में साथ पढ़ते हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा के परिजन ने घटना की लिखित शिकायत की है. जिसके आधार पर आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर चास स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

[wpse_comments_template]

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही