Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मियों में पुदीना है रामबाण, सिरदर्द से लेकर पेट की परेशानियों में असरदार

बदलते मौसम में बढ़ते तापमान के कारण अक्सर सिरदर्द, घबराहट और शरीर में बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में पुदीना एक नेचुरल और असरदार उपाय है.  पुदीने की तासीर ठंडी होती है और इसमें मेन्थॉल नामक यौगिक पाया जाता है,
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : बदलते मौसम में बढ़ते तापमान के कारण अक्सर सिरदर्द, घबराहट और शरीर में बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में पुदीना एक नेचुरल और असरदार उपाय है.  पुदीने की तासीर ठंडी होती है और इसमें मेन्थॉल नामक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर में जाते ही मस्तिष्क को ठंडक का संकेत देता है. यही कारण है कि पुदीना खाने या पीने से तुरंत ठंडक और ताजगी का अहसास होता है.

 

Uploaded Image

 

 

बदलते मौसम में पुदीने की बढ़ती जरूरत

गर्मियों की शुरुआत होते ही ठंडे और ताजगी भरे भोजन की इच्छा बढ़ जाती है. जहां इस मौसम में रसीले फल आसानी से मिल जाते हैं, वहीं ताजी सब्जियों की कमी महसूस होती है. ऐसे में पुदीना एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. इसकी खुशबू मन को तरोताजा कर देती है और स्वाद भी लाजवाब होता है. हालांकि पुदीने का इस्तेमाल चटनी या रायते में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे एक शक्तिशाली औषधि माना गया है. गर्मियों में यह शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

 

Uploaded Image

आयुर्वेद के अनुसार पुदीने के गुण

आयुर्वेद के मुताबिक पुदीना कफ और पित्त को संतुलित करता है और शरीर को अंदर से ठंडक प्रदान करता है. इसका स्वाद तेज और हल्का कसैला होता है, जो किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा देता है. यह गैस, सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

 

पाचन के लिए फायदेमंद

गर्मियों में तला-भुना या भारी भोजन खाने से खट्टी डकारें, गैस और पेट में भारीपन की समस्या हो जाती है. ऐसे में पुदीना पेट की गर्मी को कम करता है और पाचन तंत्र को शांत करता है. यह अम्लता को भी कम करने में मदद करता है.यदि आप इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्या से परेशान हैं, तो पुदीने का सेवन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है. इसे चटनी, रायता या पेय पदार्थ के रूप में लिया जा सकता है.

 

 

शरीर को देता है ठंडक

गर्मियों में बढ़ती गर्मी के कारण सिरदर्द और घबराहट आम समस्या है. पुदीने में मौजूद मेन्थॉल शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाव में भी मदद करता है. इसलिए गर्मियों में इसका नियमित सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही