Search

 
 
 

मिर्जापुर द मूवी में पंकज त्रिपाठी का भौकाल, इंटरवल ने जीता दिल

Lagatar Desk : दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में फिल्म के एक्शन, डायलॉग, कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की चर्चा हो रही है. जहां कई यूजर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों को यह खास पसंद नहीं आई.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म मिर्जापुर द मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.सोशल मीडिया एक्स पर दर्शक अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं.

 

दर्शकों की प्रतिक्रियाओं में फिल्म के एक्शन, डायलॉग, कहानी और कलाकारों की एक्टिंग की चर्चा हो रही है. जहां कई यूजर्स ने फिल्म की जमकर तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों को यह खास पसंद नहीं आई.

 

 

इंटरवल तक फिल्म ने जीता दिल

 एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ इंटरवल तक जबरदस्त है. यूजर के मुताबिक फिल्म में सभी किरदार, सीन और डायलॉग भरपूर मनोरंजन और मसाले से भरपूर हैं. उन्होंने डायरेक्टर गुरमीत सिंह के काम की भी तारीफ की.

 

 

एक यूजर ने फिल्म को बताया हिट

 एक अन्य दर्शक को मिर्जापुर द मूवी काफी पसंद आई. उन्होंने एक्स पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हिट बताया. यूजर ने लिखा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मिर्जापुर इतनी बड़ी हिट साबित होगी.

 

 

पहले हाफ को बताया ठीक-ठाक

 एक यूजर ने फिल्म के पहले हाफ को लेकर अपनी राय शेयर करते हुए कहा कि कहानी की शुरुआत अच्छी है और पहला हाफ ठीक-ठाक रहा. उन्होंने खास तौर पर इस बात की तारीफ की कि फिल्म में हर किरदार को अपनी कहानी और व्यक्तित्व को आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है. हालांकि, उनके मुताबिक कुछ दर्शकों को इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी लग सकती है.

 

 

भौकाल बताया फिल्म का अनुभव

 एक अन्य यूजर ने फिल्म को अपनी उम्मीदों पर खरा उतरने वाला बताया. उन्होंने इंटरवल के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर फिल्म को एक शब्द में बताया जाए तो वह ‘भौकाल’ है. यूजर के मुताबिक फिल्म अब तक वैसी ही नजर आ रही है, जैसी उम्मीद दर्शकों ने ‘मिर्जापुर’ यूनिवर्स से की थी.

 

 

 

मिर्जापुर द मूवी’ की स्टारकास्ट

 मिर्जापुर द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही