Search

 
 
 

CM नीतीश पर मीसा भारती का तंज, बोली-अब परिवार पर नहीं बोल पाएंगे

बिहार की सियासत में जुबानी जंग तीखी हो गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की एनडीए सरकार पर इशारों-इशारों में हमला बोला है. हमारी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं हैं. हम चाहते हैं कि वे स्वस्थ रहें.
 

Patna: बिहार की सियासत में जुबानी जंग तीखी हो गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की एनडीए सरकार पर इशारों-इशारों में हमला बोला है. हमारी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं हैं. हम चाहते हैं कि वे स्वस्थ रहें. 


मीसा ने नीतीश कुमार के दोबारा जेडीयू अध्यक्ष बनने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बहुत-बहुत बधाई, लेकिन जब वे दिल्ली आ रहे हैं तो कम से कम डिप्टी पीएम का पद जरूर प्राप्त करें. मीसा के इस बयान को सीधा कटाक्ष माना जा रहा है राजनीतिक हलकों में नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षाओं पर एक सीधे व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा है.

  मीसा भारती ने परिवारवाद के मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि, अच्छी बात यह होगी कि वे अब परिवारवाद पर नहीं बोलेंगे, क्योंकि वे खुद अपने बेटे को राजनीति में ला रहे हैं. अब उन्हें इस मुद्दे पर बोलने से बचना चाहिए. मीसा के इस बयान ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही