Search

 
 
 

रोहतास : स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 2 शिक्षकों की मौत, कई छात्र घायल

जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो शिक्षकों की मौत हो गई और 10 से अधिक छात्र घायल हुए. सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
 

Rohtas : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो शिक्षकों की मौत हो गई और 10 से अधिक छात्र घायल हुए. सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

 

जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक टूर पर पटना ले जाया जा रहा था. बस में कई शिक्षक भी सवार थे. जैसे ही बस परसथुआ के मोहनिया-आरा पथ पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

 

हादसे में मृतकों की पहचान संजय कुमार राय (भैंसहर, चैनपुर) और पुनीत कुमार सिंह (बगहवा, मिर्जापुर, यूपी) के रूप में हुई है. वहीं चार अन्य शिक्षक और कई छात्र घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी. स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य में मदद की. पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बरतने के संकेत दिए हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही