Search

 
 
 

जनता को गुमराह करना व सस्ती राजनीति करना भाजपा की आदत: विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने और सस्ती राजनीति करने में भाजपा को महारत हासिल है.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने और सस्ती राजनीति करने में भाजपा को महारत हासिल है. उन्होंने कहा कि पंचायतों के लिए राशि को लेकर भाजपा जो दावा कर रही है, वह कोई कृपा नहीं है, बल्कि यह संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्यों का अधिकार है. केंद्र सरकार द्वारा भेजी जाने वाली राशि करदाताओं के पैसे से आती है, न कि किसी पार्टी की जेब से.

 

विनोद पांडेय ने भाजपा नेताओं द्वारा झारखंड सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को मजबूत करने, ग्रामीण विकास को गति देने और योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है. पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की प्राथमिकता है और सभी योजनाओं का क्रियान्वयन नियमों के तहत किया जा रहा है.

 

उन्होंने भाजपा को सलाह दी कि वह पहले अपने शासित राज्यों की स्थिति पर नजर डाले, जहां पंचायतों की हालत खराब है. उन्होंने कहा कि झारखंड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और केंद्र की योजनाओं को भी राज्य सरकार प्रभावी तरीके से लागू कर रही है.

 

कट-कमीशन के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा की पुरानी राजनीतिक भाषा है, जिसका इस्तेमाल केवल आरोप लगाने के लिए किया जाता है. उन्होंने चुनौती दी कि यदि किसी के पास ठोस प्रमाण है तो सामने लाए, अन्यथा इस तरह के बेबुनियाद आरोप बंद किए जाएं.

 

झामुमो ने स्पष्ट किया कि पंचायतों को मिली राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जनहित में किया जाएगा. पार्टी ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बयान में भाजपा से सहयोगात्मक राजनीति करने की अपील करते हुए कहा गया कि यदि वह पंचायतों के विकास को लेकर गंभीर है, तो अनावश्यक भय और भ्रम फैलाने के बजाय सहयोग करे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही