Search

 
 
 

रांची : जल-जमाव पर नगर निगम सख्त, मानसून से पहले तैयारी पूरी करने के निर्देश

मानसून से पहले शहर को जल-जमाव से मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में अभियंत्रण शाखा के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी तैयारियां समय पर पूरी करनी होंगी.
 

Ranchi : मानसून से पहले शहर को जल-जमाव से मुक्त रखने के लिए नगर निगम ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. बुधवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में अभियंत्रण शाखा के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि इस बार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी तैयारियां समय पर पूरी करनी होंगी.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि पिछले वर्षों में जल-जमाव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. सड़कों पर पानी भरने से यातायात बाधित हुआ, कारोबार प्रभावित हुए और बीमारियों का खतरा बढ़ा. इन समस्याओं को देखते हुए इस बार पहले से ही ठोस तैयारी करने पर जोर दिया गया है.

 

बैठक में सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. जहां ड्रेनेज सिस्टम जाम या खराब है, वहां तत्काल मरम्मत होगी. जिन इलाकों में नई नालियों की जरूरत है, वहां निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा.

 

निगम ने शहर के संवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा है. साथ ही जल निकासी में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों पर भी कार्रवाई होगी. वार्ड-01, 21, 23, 24, 25, 42, 52, 32, 18, 06 और 13 में नाली निर्माण व मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी गई है.

आपात स्थिति से निपटने के लिए पंप सेट, जेसीबी और सुपर सकर मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. नागरिकों से अपील की गई है कि नालियों में कचरा न डालें और समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 18005701235 या स्मार्ट रांची ऐप पर शिकायत करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही