Search

 
 
 

Hazaribagh News: बरही में विधायक ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. अभियान का शुभारंभ बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया.
 

Hazaribagh: बरही अनुमंडलीय अस्पताल में रविवार को तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई. अभियान का शुभारंभ बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया. इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी है. 

इसे भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए. अभियान के शुभारंभ अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने विधायक का बुके भेंट कर स्वागत किया. 

 

उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत अनुमंडलीय अस्पताल से की गई है. पहले दिन सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे. 

 

उन्होंने बताया कि बरही प्रखंड में कुल 99 बूथ बनाए गए हैं, जहां 198 वैक्सीनेटर और 20 सुपरवाइजर की निगरानी में अभियान संचालित किया जा रहा है. इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 24,502 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 

 

मौके पर डॉ. अंकुर विहान, डॉ. अमन कुमार, सुधांशु शेखर, बैम गौतम कुमार, कुलदीप कुमार, मृत्युंजय चौरसिया, सविता कुजूर, मनीता टोप्पो, सुमन केरकेट्टा, भेखराज पासवान, संतोष कुमार, प्रकाश राणा, विनीता कुमारी और शालू कुमारी सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही