Search

 
 
 

सदन में विधायक चंद्रदेव ने उठाया बायो मेडिकल वेस्ट का मुद्दा, जांच की मांग उठायी

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आंठवें दिन धनबाद समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की कमी और कचरे के समय पर निष्पादन नहीं होने का मामला जोरदार ढंग से उठा. विधायक चंद्रदेव महतो ने सदन में प्रश्न उठाते हुए कहा कि कुछ जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित हैं,
 

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आंठवें दिन धनबाद समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की कमी और कचरे के समय पर निष्पादन नहीं होने का मामला जोरदार ढंग से उठा.


विधायक चंद्रदेव महतो ने सदन में प्रश्न उठाते हुए कहा कि कुछ जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित हैं, लेकिन वहां भी समय पर कचरे का निष्पादन नहीं हो रहा है. उन्होंने विशेष रूप से धनबाद का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां निष्पादन करने वाली एजेंसी अपना काम सही ढंग से नहीं कर रही है. मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक द्वारा भी एजेंसी के खिलाफ शिकायत किए जाने की बात उन्होंने सदन में रखी.

 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

इस पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य के छह जिलों में बायो मेडिकल वेस्ट निष्पादन प्लांट संचालित हैं और आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख अस्पतालों में भी प्लांट लगाए जाएंगे.

 

हालांकि मंत्री के जवाब से विधायक चंद्रदेव महतो संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने धनबाद में कार्यरत एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई. इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधायक को यह जानकारी कैसे मिली और यदि तथ्य सही हैं तो विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई जाएगी.

 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी हस्तक्षेप करते हुए कहा कि जब मामला सदन में उठ चुका है तो इस पर ठोस कार्रवाई होनी चाहिए. मंत्री इरफान अंसारी ने आश्वासन दिया कि धनबाद में बायो मेडिकल वेस्ट निष्पादन का काम करने वाली एजेंसी की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही