Search

 
 
 

Hazaribagh News: विधायक को सता रहा अपनी सुरक्षा का डर, कहा- मेरे घर की हो रही रेकी

Hazaribagh News: विधायक ने तत्काल प्रभाव से अपने आवासीय परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा मिलने के बाद ही वह खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए जनसेवा के कार्य में पूरी तरह जुटे रह सकेंगे.
 
प्रदीप प्रसाद (फाइल फोटो)

Hazaribagh News: हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर हालिया घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं किसी बाहरी संगठन या अन्य तत्वों की ओर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी तो नहीं की जा रही थी.

इसे भी पढ़ें: 

विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि सामने आए घटनाक्रम को देखते हुए उन्हें लगातार अपने परिवार और अपनी सुरक्षा की चिंता सताती रही. उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने का आग्रह करते हुए कहा कि जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि इसमें कितने लोगों की संलिप्तता है और क्या किसी बाहरी संगठन की ओर से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी.

 

Uploaded Image

स्पीकर को विधायक ने लिखा पत्र

 

प्रदीप प्रसाद ने पुलिस विभाग की तकनीकी शाखा के माध्यम से पूरे घटनाक्रम की जांच सुनिश्चित कराने की मांग की है. उनका कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच जरूरी है, ताकि किसी संभावित साजिश या संगठित गतिविधि का खुलासा हो सके.

 

विधायक ने तत्काल प्रभाव से अपने आवासीय परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की भी मांग की है. उन्होंने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा मिलने के बाद ही वह खुद को सुरक्षित महसूस करते हुए जनसेवा के कार्य में पूरी तरह जुटे रह सकेंगे.

 

विधायक ने पत्र की प्रतिलिपि डीजीपी, रांची, हजारीबाग के एसडीपीओ और आरक्षी अधीक्षक को भी भेजी है. अब विधायक की सुरक्षा संबंधी मांग और उनके द्वारा जताई गई आशंका पर पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर नजर रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही