Search

 
 
 

बेटे की सकुशल बरामदगी पर विधायक जनार्दन पासवान ने पुलिस व आदित्य साहू का जताया आभार

Ranchi News: जनार्दन पासवान ने कहा कि बेटे के अपहरण की सूचना मिलने के बाद आदित्य प्रसाद साहू ने मामले को गंभीरता से लिया और मदद की. इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बेटे को सकुशल बरामद कर लिया. विधायक ने रांची के SSP और पूरी पुलिस टीम को भी धन्यवाद दिया.
 
जनार्दन पासवान

Ranchi News: अपने बेटे के अपहरण के बाद सकुशल बरामदगी पर विधायक जनार्दन पासवान ने पुलिस प्रशासन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि बेटे की सुरक्षित वापसी से परिवार को बड़ी राहत मिली है.

 

जनार्दन पासवान ने कहा कि बेटे के अपहरण की सूचना मिलने के बाद आदित्य प्रसाद साहू ने मामले को गंभीरता से लिया और मदद की. इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बेटे को सकुशल बरामद कर लिया.

इसे भी पढ़ें - 

 

विधायक ने रांची के SSP और पूरी पुलिस टीम को भी धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में पुलिस प्रशासन ने जिस तेजी और जिम्मेदारी से काम किया, वह सराहनीय है. एक पिता के लिए बच्चे की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं होता. बेटे की सकुशल वापसी से परिवार को जो राहत मिली है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है.

 

जनार्दन पासवान ने इस संकट के समय साथ देने के लिए NDA के नेताओं, कार्यकर्ताओं और साथियों का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने जिस तरह परिवार के साथ खड़े होकर सहयोग किया, वह हमेशा याद रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही