Search

 
 
 

Patna News: NMCH को नहीं मिल रहे स्टूडेंट्स, MBBS की 200 सीटों पर मात्र 7 एडमिशन

Patna News: NMCH बिहार का दूसरा बड़ा मेडिकल कॉलेज है. 2026-27 सेशन के लिए कॉलेज में मेडिकल छात्रों के लिए 50 सीटें बढ़ाई गई थी. इस वर्ष 200 सीटों पर MBBS  कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है.
 
नालंदा मेडिकल कॉलेज

Patna News: नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस सीट पर मात्र 7 बच्चों के एडमिशन ने कॉलेज प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. एनएमसीएच की प्राचार्या प्रो उषा कुमारी दूसरे चरण की काउंसलिंग राउंड का इंतजार कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 

NMCH बिहार का दूसरा बड़ा मेडिकल कॉलेज है. 2026-27 सेशन के लिए कॉलेज में मेडिकल छात्रों के लिए 50 सीटें बढ़ाई गई थी. इस वर्ष 200 सीटों पर MBBS  कोर्स के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है.  28 अगस्त से 1 सितंबर तक चली फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग में मात्र 7 छात्रों ने ही एडमिशन लिया. 

 

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ उषा कुमारी का कहना है कि नेक्स्ट काउंसलिंग राउंड की तारीखों का इंतजार किया जा रहा है. इसके बाद सीटों पर एडमिशन की स्थिति स्पष्ट होगी.

 

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार और कई स्तरों पर बदलाव किए जा रहे हैं. इसके बावजूद पहली काउंसलिंग में बच्चों का कम एडमिशन होना, कई सवाल खड़े करता है.

 

इस बार नीट परिणाम में देरी की वजह से इस बार एमबीबीएस का शैक्षणिक सत्र जुलाई की बजाय अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. सेकंड राउंड की काउंसलिंग में खाली सीटें भरने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही