Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर विधायक से मिले.
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधायक जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी ली. इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर विधायक से मिले. 

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने को कहा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े. 

Uploaded Image

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान और जनसेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. विधायक जनसेवा कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा. विधायक ने कहा कि वे सदैव अपने क्षेत्रवासियों के सुख- दुःख में उनके साथ खड़े हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही