Search

 
 
 

प्रदेश भाजपा में विधायक नवीन जायसवाल का बढ़ा कद, बने मुख्य सचेतक

प्रदेश भाजपा में विधायक नवीन जायसवाल का कद बढ़ गया है. विधानसभा में उन्हें अपने दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है. नवीन जायसवाल हटिया से बीजेपी के विधायक हैं.
 

Ranchi: प्रदेश भाजपा में विधायक नवीन जायसवाल का कद बढ़ गया है. विधानसभा में उन्हें अपने दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है. नवीन जायसवाल हटिया से बीजेपी के विधायक हैं. वहीं  धनबाद के विधायक राज सिन्हा और बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो को उप सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 


प्रदेश भाजपा ने इन नियुक्तियों के पीछे क्षेत्रीय संतुलन को भी साधने की कोशिश की है. भाजपा नेताओं के अनुसार, नवीन जायसवाल, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो की नियुक्ति से पार्टी को विधानसभा सत्रों में अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने और सरकार पर दबाव बनाने में मदद मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही