Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक निर्मल महतो ने बजट पर तीखा हमला बोला. सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट मांडू विधानसभा की जनता के लिए पूरी तरह निराशाजनक है. उन्होंने बजट को हवा मिठाई का गुब्बारा बताते हुए कहा कि इसमें जमीनी विकास के लिए कुछ भी ठोस नहीं है.
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
विधायक ने कहा कि मांडू विधानसभा झारखंड के उन क्षेत्रों में है, जहां से सबसे ज्यादा राजस्व आता है. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में रामगढ़ और हजारीबाग जिले के 200 से अधिक कारखाने, कई कोलियरी और महत्वपूर्ण रेलवे लाइनें हैं. यहां से हर दिन दर्जनों कोयला और लोहा ढोने वाली ट्रेनें गुजरती हैं. इसके बावजूद बजट में मांडू के लिए सड़क, नाली या शहर के विकास के लिए एक रुपया भी नहीं दिया गया.
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की संस्थाएं और सीसीएल विकास कार्यों के लिए पैसा देने को तैयार हैं, लेकिन राज्य सरकार इसे लेने में रुचि नहीं दिखा रही है. महतो ने कहा कि बड़कागांव के एक बड़े पुल के लिए सीसीएल 24 लाख रुपये देने को तैयार है. इसके अलावा सड़कों के निर्माण के लिए सीसीएल के जीएम और सीएमडी ने 200 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की. उन्होंने भुरकुंडा रोड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि एनओसी मिलने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है.
विधायक ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री राहत कोष से हजारीबाग में करीब 1000 करोड़ और रामगढ़ जिले में 700 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए थे. लेकिन मौजूदा बजट में मांडू विधानसभा को एक चवन्नी तक नहीं दी गई है. उन्होंने सरकार से मांग की कि बनासो अचल जामुदार रोड, एनएच 2 में गहरा रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए जल्द से जल्द राशि आवंटित की जाए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment