Search

 
 
 

खान-खनिज संशोधन कानून के खिलाफ बहरागोड़ा में गरजे विधायक समीर मोहंती

Baharagora: बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में गुरुवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की बैठक हुई. जहां केंद्र सरकार की बनाई खान-खनिज संशोधन कानून के खिलाफ आवाजें बुलंद की गई.
 
गरजे विधायक समीर मोहंती

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में गुरुवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की बैठक हुई. जहां केंद्र सरकार की बनाई खान-खनिज संशोधन कानून के खिलाफ आवाजें बुलंद की गई. बैठक में विधायक समीर कुमार मोहंती ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि इस नए कानून से झारखंड की जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा पर गहरा खतरा मंडराने लगा है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

उन्होंने जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर एक बार फिर उलगुलान (विद्रोह) करने का आह्वान करते हुए चेतावनी दी कि, इतिहास को दोहराने का वक्त आ गया है. जिसकी झलक आगामी 7 सितंबर को हर गांव और पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में देखने को मिलेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाने की अपील की. 


इस मौके पर प्रो. श्याम मुर्मू, मुन्ना होता, मिंटू पाल, शास्त्री हेंब्रम, जितवाहन राऊत, अरुण बारिक, दीपक बारीक और बिशु ओझा समेत सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही