Search

 
 
 

विधायक शशिभूषण मेहता साइबर ठगी का शिकार, फॉर्च्यूनर का झांसा देकर उड़ाए 1.27 लाख

पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं.  गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर साइबर ठग ने विधायक से 1.27 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में विधायक ने साइबर थाना में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 

Palamu :  पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं.  गाड़ी की नीलामी में भाग लेने का झांसा देकर साइबर ठग ने विधायक से 1.27 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में विधायक ने साइबर थाना में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

गाड़ी नीलामी के नाम पर ठग लिए 1.27 लाख  

विधायक ने शिकायत में बताया कि वे लोकसाभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गए थे. 26 जून की सुबह करीब 9 बजे उनके नंबर पर रितेश नाम के एक शख्स का कॉल आया. उसने खुद को जीएसटी अधिकारी बताया और पश्चिम बंगाल के मालदा में जब्त गाड़ियों की नीलामी हो रही है. उसने विधायक को व्हाट्सएप पर गाड़ियों की तस्वीरें भेजीं. उसने फॉर्च्यूनर गाड़ी की कीमत 12.70 लाख रुपये बताई. रितेश ने कहा कि नीलामी में भाग लेने के लिए 10% एडवांस देना होगा. इसके बाद रितेश ने अनूप नाम के किसी व्यक्ति का नंबर दिया, जिससे संपर्क करने पर उसने आकाश सिन्हा का बैंक खाता नंबर शेयर किया. विधायक ने अपने निजी सहायक सरोज कुमार चटर्जी से उसके अकाउंट में 1.27 लाख ट्रांसफर करवा दिया. पैसे देने के बाद ठगों ने उन्हें एक फर्जी रसीद भी भेज दी और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया. बाद में जब विधायक का रितेश से संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने साइबर थाना में रितेश कुमार, अनूप कुमार और आकाश सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही