Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव: CM आवास में बैठक के बाद JMM का संकेत- अब तक 61, पर रात अभी बाकी है

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक के बाद झामुमो ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.
 

Ranchi: राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक के बाद झामुमो ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.

 

झामुमो के आधिकारिक एक्स हैंडल से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा उम्मीदवार बैजनाथ राम और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा की तस्वीर साझा की गई है. तस्वीर के साथ लिखा गया, अब तक 61... बाकी रात बाकी है.

 

यह पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब महागठबंधन लगातार दोनों सीटों पर जीत का दावा कर रहा है. दिन में हुई बैठक में नेताओं ने मॉक पोल और संख्या बल के आधार पर जीत का भरोसा जताया था. ऐसे में पोस्ट को महागठबंधन के आत्मविश्वास और एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

 

हालांकि पोस्ट का अर्थ स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन मतदान से ठीक पहले इसने राज्यसभा चुनाव के सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही