Ranchi News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 को लेकर कहा कि इसका उद्देश्य राज्यों का अधिकार छीनना नहीं है. उन्होंने कहा कि खनिज की कीमत बढ़ने से कच्चा माल महंगा होता है और इससे उत्पादन लागत भी बढ़ती है.
इसे भी पढ़ें...
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खनिज महंगा होने पर देश की आयात पर निर्भरता बढ़ सकती है. MMDR संशोधन का उद्देश्य इसी स्थिति को बदलना है.
उन्होंने कहा कि नए कानून से टैक्स व्यवस्था में संतुलन और निश्चितता आएगी. राज्यों को मिलने वाला राजस्व और DMF फंडिंग पहले की तरह जारी रहेगी. बाबूलाल मरांडी के अनुसार कानून का मुख्य लक्ष्य खनिज का उत्पादन बढ़ाना और इसके जरिए देश के विकास को गति देना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

