Search

 
 
 

Ranchi News: RU में एमएन जुबैरी बने IMS के निदेशक, विकास कुमार EFM के प्रभारी डायरेक्टर

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग (Department of Commerce & Business Management) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम. एन. जुबैरी को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS), रांची विश्वविद्यालय का निदेशक नियुक्त किया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग (Department of Commerce & Business Management) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एम. एन. जुबैरी को इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS), रांची विश्वविद्यालय का निदेशक नियुक्त किया है. यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. डॉ. जुबैरी यह दायित्व अपने नियमित कार्यों के अतिरिक्त संभालेंगे. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

इसे भी पढ़ें: 

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के एस्टेट एवं फैसिलिटी मैनेजमेंट के निदेशक (प्रभारी) के पद पर नई नियुक्ति की है. विश्वविद्यालय की कुलपति के आदेश पर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के सहायक प्राध्यापक (स्टेज-II) डॉ. विकास कुमार को डायरेक्टर (इन-चार्ज), एस्टेट एंड फैसिलिटी मैनेजमेंट नियुक्त किया गया है.

 

डॉ. विकास कुमार अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ एस्टेट एवं फैसिलिटी मैनेजमेंट निदेशक (प्रभारी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी निभाएंगे. यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही