Search

 
 
 

हर प्रखंड में बनेगा मनरेगा पार्क, आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए चिह्नित होगी जमीनः धनबाद डीसी

डीसी ने सभी बीडीओ को अपने-अपने प्रखंड में मनरेगा पार्क का निर्माण कराने का निर्देश दिया. कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली जैसी संरचनाओं पर विशेष ध्यान दें.
 

Dhanbad : धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय में ग्रामीण विकास, JSLPS, जल छाजन समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी बीडीओ को अपने-अपने प्रखंड में मनरेगा पार्क का निर्माण कराने का निर्देश दिया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए शीघ्र जमीन चिह्नित करने और जहां निर्माण पूरा हो गया है वहां संसाधनों उपलब्ध कराकर हैंडओवर लेने का निर्देश दिया. सभी बीडीओ से कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली जैसी संरचनाओं पर विशेष ध्यान दें.

 उन्होंने सभी प्रखंडों को विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार करने और मनरेगा में ऐसी योजनाएं लेने का निर्देश दिया जिनसे अधिक से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिल सके. बैठक में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), अबुआ आवास, मनरेगा, शहीद पोटो हो खेल विकास, बिरसा हरित ग्राम व बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, 100 दिन रोजगार में महिलाओं की भागीदारी समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में डीडीसी सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, JSLPS के डीपीएम शैलेश रंजन, सभी बीडीओ, डीआरडीए प्रोजेक्ट ऑफिसर मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही