Search

बीजेपी एसटी मोर्चा नेता कमलेश राम के भांजे को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में बुधवार को भीड़ ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो बीजेपी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के भांजे बताए जा रहे हैं.
 
जानकारी के अनुसार, युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल रोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

सूचना मिलते ही रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मृतक घर में घुसकर एक महिला से छेड़खानी कर रहा था. तभी घर वालों ने घेर कर मार डाला. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही