Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Chatra News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद फूटा भीड़ का गुस्सा, आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

चतरा में भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित मगहिया टोला की है. जहां छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला.
Advertisement
Advertisement
अपराध की खबरें
  • दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने किया अधमरा
  • गंभीर रूप से घायल आरोपी की इलाज के दौरान मौत
  • तनाव को देखते हुए मगहिया टोला में पुलिस बल तैनात
  • भीड़ हिंसा में शामिल लोगों पर भी केस दर्ज
  • आमने-सामने हैं दोनों परिवारों के घर

Chatra: चतरा में भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित मगहिया टोला की है. जहां छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ कथित अपहरण और यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद ग्रामीणों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान 25 वर्षीय मो. एमरोज के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में एक ओर नाबालिग से जुड़े यौन अपराध की जांच शुरू की है, वहीं दूसरी ओर भीड़ हिंसा में हुई मौत की भी अलग से जांच कर रही है. 

Uploaded Image

मो. एमरोज ( फाइल फोटो)

ग्रामीणों के अनुसार रविवार रात्र 10 बजे युवक ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया था, दो दिनों तक उसने अपने घर में बंधक बनाए रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा. इस दौरान परिजनों ने नाबालिग की काफी खोजबीन की, पर वह नहीं मिली,

 

बताया जाता है कि आरोपी के घर वालों से भी नाबालिग छात्रा की पूछताछ की गई थी, पर किसी ने कुछ नही बताया. लेकिन मंगलवार की सुबह करीब दो बजे छात्रा अचानक अपने घर पहुंची, जहां उसने पुरे घटनाक्रम से परिजनों को अवगत कराया. बच्ची ने बताया बताया कि आरोपी द्वारा किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है. 

Uploaded Image

खंभे से बांधकर आरोपी के पिता को पीटा

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मो. एमरोज के घर को घेर लिया, जिसके बाद वह घर से भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी.

Uploaded Image

गुस्साई भीड़

इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. भीड़ ने मृतक के पिता को भी खंभे से बांधकर पीटा. घटना में मृतक का पिता सुल्तान मियां भी घायल है. 

Uploaded Image

आरोपी के घर का घेराव करते ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि छात्रा छठी कक्षा में पढ़ती है और आरोपी का घर उसके घर के ठीक सामने है. आरोप है कि छात्रा के लापता रहने के दौरान परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. छात्रा के घर लौटकर घटना बताने के बाद गांव में तनाव फैल गया और देखते ही देखते भीड़ हिंसक हो उठी.

इसे भी पढ़ें: 

इधर, घटना के बाद पूरे मगहिया टोला में तनाव का माहौल है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. उधर, मृतक के परिजनों ने भीड़ में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है.

 

एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि नाबालिग ने पूछताछ के दौरान यौन उत्पीड़न की शिकायत की है. उसके बयान के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है.

 

उन्होंने कहा कि युवक की मौत भीड़ द्वारा की गई मारपीट के कारण हुई है, इसलिए इस मामले में भी दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

उन्होंने स्पष्ट किया है कि नाबालिग से जुड़े मामले की जांच पॉक्सो अधिनियम और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत की जा रही है. साथ ही, भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेकर की गई हिंसा की भी निष्पक्ष जांच हो रही है. मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही